67 साल की हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दी शुभकामनाएं; उत्तराखंड को देंगी खास तोहफा।

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 67 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म आज के दिन ही साल 1958 में हुआ था। पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू अपना जन्मदिन उत्तराखंड में मनाएंगी। इस दौरान वह यहां के लोगों को खास सौगात भी देंगी। वह राजपुर रोड में बने राष्ट्रपति निकेतन में जन्मदिन मनाएंगी। इस दौरान वह बेहद आधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला भी रखेंगी। यह पार्क 132 एकड़ जमीन पर बन रहा है।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को बधाई देते हुए लिखा “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *