राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 16 जनवरी को आ रही पंजाब; एनआईटी जालंधर की 21वीं कन्वोकेशन में होंगी मुख्यातिथि

0

जालंधर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 16 जनवरी को पंजाब आ रही हैं। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जालंधर में 21वीं कन्वोकेशन समारोह में वह बतौर मुख्यमंत्री पहुंचेंगी। उनके स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। एनआईटी प्रशासन इस बात को लेकर विशेष उत्साहित है कि राष्ट्रपति मुर्मू एनआईटी जालंधर आने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी।

इससे पहले वर्ष 2009 में पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एनआईटी जालंधर पहुंचे थे। कलाम पहली बार 2006 में पीटीयू जालंधर आए थे और उसके बाद 2009 में एनआईटी जालंधर में कन्वोकेशन समारोह का हिस्सा बने थे। लगभग 15 वर्षों बाद किसी राष्ट्रपति का एनआईटी में आगमन छात्रों और संकाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर