राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल, अजय भल्ला को मणिपुर, आरिफ खान को बिहार की जिम्मेदारी

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनकी जगह मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है।

 

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति ने जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

 

कौन कहां का बना राज्यपाल?

बिहार- आरिफ मोहम्मद खान

केरल- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

ओडिशा- डॉ. हरि बाबू कंभमपति

मिजोरम- डॉ. विजय कुमार सिंह

मणिपुर- अजय कुमार भल्ला

 

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव मणिपुर के राज्यपाल नियुक्त

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। अजय कुमार भल्ला को 22 अगस्त, 2019 को केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने 22 अगस्त 2024 तक लगभग पांच वर्षों तक भारत के गृह सचिव के रूप में कार्य किया।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *