राजधानी दिल्ली में पुलिस ने सुबह-सुबह किया एनकाउंटर, दो वांटेड बदमाशों को पकड़ा गया
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए आरोपी वांडेट बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस एनकाउंटर के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।
दिल्ली पुलिस ने आरके पुरम इलाके में बदमाश का हॉफ एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर के बाद दिल्ली पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरके पुरम थाना पुलिस को इनपुट मिला था कि दो बदमाश जो वांटेड है वह आर के पुरम थाना इलाके में आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों के लिए ट्रैप लगाया था। पुलिस ने दोनों बदमाशों को आते देखकर रुकने का इशारा किया। हालांकि, बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके जवाब में की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार कर उसे काबू में किया और उसके साथी को भी पकड़ लिया।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों बदमाश रॉबरी समेत कई मामलों में वांटेड हैं। दोनों बदमाश लुट की वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे। एनकाउंटर के दौरान 6 गोलियां बदमाशों ने चलाई है। वहीं पुलिस ने 4 गोलियां चलाई हैं। बदमाशों के नाम संजय और सोनू है। ये एनकाउंटर सुबह तकरीबन साढ़े 3 बजे हुआ है।
