पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट: हरियाणा के यमुनानगर में बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां, आज कोर्ट में होगी पेशी

0

 हरियाणा के यमुनानगर जिले में गुरुवार सुबह हुए डबल मर्डर केस के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगी। जिसके बाद उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर राजीव देशवाल ने बताया कि गुरुवार को खेडी लख्खा सिंह में फायरिंग हुई थी। जिसमें अज्ञात अपराधियों ने दो व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी और एक युवक घायल हो गया था। जिसका अभी अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस की 4 टीमों का गठन किया गया था। जिसमें राज कुमार प्रभारी अपराध शाखा-2, राजेश राणा प्रभारी स्पेशल स्टाफ और संदीप कुमार प्रबंधन थाना रादौर की टीम शामिल थी।

सभी टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इस वादतात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र मुनबर वासी गांव ताजेवाला और सचिन हांडा पुत्र यतिन्द्र हांडा निवासी छछरौली के रुप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि खेडी लख्खा सिंह इलाके में गुरुवार की सुबह जिम से बाहर निकलते ही पांच-छह नकाबपोश बदमाशों ने तीन युवकों पर फायरिंग कर दी थी। इस दौरान बदमाशों ने 50 से ज्यादा गोलियां बरसाई थी। इस फायरिंग में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल, ये जानकारी नहीं मिल सकी है। बदमाशों ने ये फायरिंग क्यों की थी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *