पीएम मोदी और कार्नी की आज अहम बैठक, CEPA और यूरेनियम डील पर नजरें; पश्चिम एशिया पर भी हो सकती है चर्चा

0

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। सोमवार को पीएम मोदी के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठक के लिए दिल्ली पहुंचने से पहले उन्होंने दोनों देशों के बीच इस वर्ष के अंत तक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता ( CEPA ) होने की उम्मीद जताई है। कार्नी ने मुंबई में यह संकेत देते हुए कहा कि दोनों देश अपने संबंधों को नए और अधिक रणनीतिक स्तर पर ले जाना चाहते हैं। साथ ही इस बैठक में पश्चिम एशिया के हालातों पर भी चर्चा हो सकती है।

कनाडाई प्रधानमंत्री ने भारत दौरे के पहले चरण में मुंबई में भारतीय और कनाडाई व्यापारियों, उद्योग और वित्तीय विशेषज्ञों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण हस्तियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, भारत और कनाडा के बीच व्यापार, ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *