PM मोदी ने यूट्यूब पर हासिल किया बड़ा मुकाम, सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

0

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूट्यूब पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर 30 मिलियन यानी कि 3 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। बता दें कि पीएम मोदी यूट्यूब पर इतने फौलोवर्स हासिल करने वाले दुनिया के नंबर वन वैश्विक नेता हैं। बता दें कि पीएम मोदी वर्तमान समय में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के पास यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 7 गुना से भी ज्यादा हैं। ये आंकड़ा वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी की डिजिटल पहुंच और जुड़ाव के व्यापक दायरे को दिखाता है। भारत में भी कोई भी नेता इस मामले में पीएम मोदी के आस-पास भी नहीं है। सब्सक्राइबर्स के मामले में, प्रधानमंत्री मोदी के पास राहुल गांधी से लगभग तीन गुना और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से चार गुना से भी अधिक सब्सक्राइबर मौजूद हैं।

पीएम मोदी पहले से ही यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले नेता बने हुए थे। हालांकि, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे होने के बाद वैश्विक नेता के तौर पर उनकी स्थिति और मजबूत हो गई है। पीएम मोदी ने यूट्यूब पर वैश्विक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है। अगर रैंकिंग की बात करें तो पीएम मोदी के बाद यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के मामले में दूसरे नंबर पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं जिनके पास करीब 6.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 4 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के पास अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी फॉलोवर्स की बड़ी संख्या मौजूद है। फेसबुक पर पीएम मोदी के पास 54 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अगर इंस्टाग्राम की बात करें तो यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी के पास 100 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के 106 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *