Yogi Rally in Haryana: फरीदाबाद में सीएम योगी की रैली, इनेलो और आप पार्टी पर कसा तंज, कांग्रेस को देश की समस्या बताया

0

हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। ऐसे में जनता को साधने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के तमाम दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। आज राज्य में उनके चार कार्यक्रम होने वाले हैं। सबसे पहले उन्होंने फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा सीट पर प्रचार किया। यहां पर उन्होंने डबुआ सब्जी मंडी में जनता को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी को निशाना बनाया।

पीएम योगी ने कहा की मैं श्री राम लला की पावन धरती से यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि पूरी दूनिया ये जानते है कि अयोध्या में 500 साल के बाद राम लला विराजमान हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस देश की समस्या है। योगी ने कहा कि कांग्रेस राज में खनन माफिया, भू माफिया हुआ करते थे। देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था, जिसे आज बीजेपी ने खत्म किया है।

उन्होंने आगे कहा कि आज विकास के नाम पर हरियाणा को नई पहचान दिलाई जा रही है। कांग्रेस कहती थी देश के संसाधनों पर मुसलमानों का अधिकार है, लेकिन पीएम मोदी कहते हैं कि सबका साथ सबका विश्वास।

इनेलो और आम आदमी पार्टी तंज कसते हुए कहा कि वह हरियाणा का विकास न करवाए, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनका बांटने का काम खत्म हो जाएगा। देश और प्रदेश का विकास सिर्फ और सिर्फ बीजेपी कर सकती है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इसलिए मैं आपसे अपील करने आया हूं कि बीजेपी उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताएं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर