सावधान हो जाएं पंजाब के लोग! आज से आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश; मौसम विभाग की चेतावनी जारी

0

शनिवार और रविवार को पंजाब के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चल सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार दोपहर बाद लुधियाना सहित कई जिलों में बादल छा गए। सुबह से लेकर दोपहर दो से तीन बजे तक तेज धूप खिली हुई थी, लेकिन इसके बाद अचानक मौसम बदल गया।

बादलों के साथ पंद्रह से बीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री और रात का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

हिमाचल में मौसम विभाग ने तीन फरवरी तक चंबा, लाहुल स्पीति व किन्नौर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। शिमला में सप्ताहांत पर 70 से 75 प्रतिशत आक्यूपेंसी रही। भारी हिमपात के एक सप्ताह बाद लग्जरी बसें मनाली के न्यू बस स्टैंड पहुंच गईं। अब यहां पर व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। इससे पहले बसें मनाली से 16 किलोमीटर पहले पतलीकूहल तक ही आ पा रही थीं।

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फ की चादर ओढ़ 40 दिन के कठोर सर्दी वाले चिल्ले कलां की शुक्रवार को कश्मीर घाटी से विदाई हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार एक से तीन फरवरी के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मध्य प्रदेश में ठंड से 300 तोतों की मौत हो गई।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *