पंजाब में लोगों को तीन दिन और झेलनी होगी भीषण गर्मी, फिर आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

0

लुधियाना।  सोमवार को पंजाब के कई जिलों में दिनभर तेज हवाएं चली। जिससे ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

बठिंडा में लगातार पांचवें दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फाजिल्का में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

वहीं, फाजिल्का में तापमान 42.5 डिग्री, फरीदकोट में 42.2 डिग्री, संगरूर में 41.2 डिग्री, लुधियाना में 41.3 डिग्री, चंडीगढ़, अमृतसर, एसबीएस नगर, मोगा, जालंधर, होशियरपुर, पठानकोट सहित अन्य जिलों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 मई तक पंजाब में मौसम गर्म रहेगा। दिन में तेज धूप रहेगा। गर्म हवाएं भी चलेंगी। 23 मई से मौसम बदलेगा। 25 मई तक पंजाब में आंधी वर्षा की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *