PDPA Shuttlers Meet 2026″: बैडमिंटन कोर्ट पर उतरे उत्तर भारत के दंत चिकित्सक
PDPA Shuttlers Meet 2026″: बैडमिंटन कोर्ट पर उतरे उत्तर भारत के दंत चिकित्सक
Private Dental Practitioners Association (PDPA), Panchkula दद्वारा आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट “PDPA Shuttlers Meet 2026” उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हआ। इस कार्यक्रम में उत्तर भारत के विभिन्न शहरों से आए दंत चिकित्सकों ने भाग लिया और खेल के माध्यम से फिटनेस और आपसी सहयोग का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन PDPA के अध्यक्ष डॉ. मनील ग्रोवर और सचिव डॉ. राहुल वशिष्ठ के नेतृत्व में किया गया। वहीं इवेंट हेड्स डॉ. सुनील शर्मा और डॉ. अभय चौधरी ने टूर्नामेंट के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस टूर्नामेंट में 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और 10 से अधिक श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आमतौर पर मरीजों की सेवा में व्यस्त रहने वाले दंत चिकित्सकों ने इस मंच पर अपनी खेल प्रतिभा और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया।
पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं था, बल्कि दंत चिकित्सकों के बीच मित्रता, सहयोग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का भी एक शानदार अवसर बना।
प्रतियोगिता के परिणाम
महिला सिंगल्स श्रेणी
विजेता – डॉ. एधा और डॉ. मनजीतिंदर कौर
उपविजेता – डॉ. सुखमनी और डॉ. रूचि धीर
पुरुष सिंगल्स श्रेणी
विजेता – डॉ. सुखविंदर अहलूवालिया उपविजेता – डॉ. सुनील शर्मा
पुरुष सिंगल्स (50 वर्ष से ऊपर) श्रेणी
विजेता – डॉ. कुमार गौरव
उपविजेता डॉ. दीपक चिकारा
महिला डबल्स श्रेणी
विजेता – डॉ. एधा और डॉ. अरुषि राणा
उपविजेता – डॉ. रूचि धीर और डॉ. हर्षा अस्सुदानी
मिक्स्ड डबल्स श्रेणी
विजेता- डॉ. उमेश कुमार और डॉ. अंशिका राणा उपविजेता – डॉ. नरेंद्र और डॉ. सुमन अजीत कौर
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि दंत चिकित्सकों के बीच आपसी जुड़ाव और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाते हैं।
PDPA Shuttlers Meet 2026 ने एक बार फिर यह साबित किया कि व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच भी खेल और स्वास्थ्य के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है।

