Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ इस अंदाज में स्वागत, देखें VIDEO

0

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मौजूदा ओलंपिक में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को ओलंपिक में 52 साल बाद हराया था। टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश का ये आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट था और हॉकी टीम ने अपने बेहतरीन प्लेयर को सर्वश्रेष्ठ विदाई दी है। हॉकी टीम की लगातार दो ओलंपिक की सफलता से हर भारतवासी गदगद है। अब हॉकी टीम भारत वापस लौट आई और उनका जोरदार स्वागत हुआ है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और बाकी खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं और फैंस उन्हें माला पहना रहे हैं। बैकग्राउंड में ढोल बजने की आवाज आ रही है। सभी बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

 

video https://x.com/ANI/status/1822130524145508389

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *