Panchkula news : पंचकूला में जला प्रदेश का सबसे ऊंचा रावण ,171 फीट ऊंचे पुतले पर खर्च हुए 18 लाख , 3 महीने में तैयार हुआ पुतला
हरियाणा के पंचकूला में प्रदेश का सबसे ऊंचा 171 फीट का रावण का पुतला जलाया गया। रावण का गगनचुंबी पुतला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, भजन गायक कन्हैया मित्तल, पंचकूला नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, अग्रवाल सभा के कन्वीनर अमित जिंदल आदि गणमान्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में VIP लोगों के लिए स्टेज लगाई गई। अन्य लोगों के लिए स्टेज के सामने रेलिंग के अंदर चेयर्स लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई।
बता दें कि सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में 10000 से अधिक व्यक्तियों ने आकर दशहरा पर्व पर खुशी मनाई। जहां लोगों ने विशालकाय रावण का पुतला दहन होते देखा। श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (दशहरा कमेटी) और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावण दहन से पहले कार्यक्रम में भजन-कीर्तन भी किया गया।
सबसे बड़े रावण के पुतले को तैयार करने में कुल 18 लाख रुपए खर्च किए गए।। वहीं, इस पुतले का निर्माण करने में 25 कारीगरों को कुल 3 महीने का समय लगा। रावण के इस पुतले को बनाने में करीब 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े, 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा लगा।