पाकिस्तान का अफगानिस्तान के काबुल में बड़ा हमला, एयर स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत, 250 घायल
ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग के कारण पूरी दुनिया परेशान है. इसके कारण आम लोग भी बुरी तरह से परेशान हो चुके हैं. जंग के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं. पिछले कई दिनों से दोनों ही देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. अफगानिस्तान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने सोमवार देर रात अस्पताल पर एयर स्ट्राइक की है. तालिबान ने दावा कि इन हमलों में 400 लोगों की मौत हो चुकी है.
इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप-प्रवक्ता, हमदुल्ला फ़ितरत ने बताया कि पिछली रात पाकिस्तान की सेना की तरफ से काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हमला किया गया था. इसमें अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि घायलों की संख्या 250 तक पहुंच गई है.
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
