साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं! हाथ धोकर पीछे पड़ी हरियाणा पुलिस; 5256 ठगों को भेजा जेल

नए साल में हरियाणा पुलिस का जोर राज्य में साइबर अपराध रोकने तथा साइबर अपराध करने वाले संगठित गिरोहों के सदस्यों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने पर रहेगा। साल 2023 के मुकाबले साल 2024 में साइबर अपराध और अपराधियों पर नकेल डालने में पुलिस काफी हद तक कामयाब रही है।
उच्च तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस हरियाणा पुलिस ने इस साल साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई का एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत हरियाणा पुलिस में पारंगत तकनीकी अधिकारियों के साथ बैंक अधिकारियों व विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।
दैनिक जागरण ने हाल ही में पूरे देश में साइबर अपराधों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु लुटेरा ऑनलाइन-सतर्क रहें अभियान चालू किया था, जिसकी पूरे देश में सराहना हुई है। हरियाणा पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में साइबर अपराध करने के आरोपित अपराधियों की करीब 1900 गिरफ्तारियां की गई थी। जो वर्ष 2024 में बढ़कर 5156 तक पहुंच गई हैं, जो वर्ष-2023 की तुलना में वर्ष 2024 में हरियाणा पुलिस द्वारा लगभग तीन गुना गिरफ्तारियां की गई।

RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now