अब CBI सुलझाएगी मनीषा की मौत का रहस्य; सीएम ने कहा- भिवानी की बेटी को मिलेगा पूरा न्याय

0

भिवानी में पिछले सप्ताह 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की मौत के बाद जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने परिवार की मांग के आधार पर इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा, ‘‘राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन भिवानी की हमारी बेटी मनीषा और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह मामले के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं।

सीएम सैनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘परिवार की मांग के आधार पर हरियाणा सरकार निष्पक्ष जांच के लिए इस मामले को सीबीआई को सौंपने जा रही है। इस मामले में पूरा न्याय किया जाएगा।’’ इससे पहले, हरियाणा सरकार ने शिक्षिका की मौत पर व्यापक जनाक्रोश के बीच मंगलवार को भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 48 घंटे (मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से) के लिए मोबाइल इंटरनेट, ‘बल्क एसएमएस’ और डोंगल सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था।

प्लेस्कूल टीचर मनीषा का शव 13 अगस्त को भिवानी के एक खेत में मिला था। वह 11 अगस्त को स्कूल से निकलने के बाद कथित तौर पर एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिले के बारे में पूछताछ करने गई थी। इसके बाद से वह लापता थी।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *