बीच पर पैशनेट KISS करते दिखे निक-प्रियंका, वीडियो देख बढ़ी फैंस के दिलों की धड़कन

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के लिए नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे लोग कापी पसंद करते हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) का एक वीडियो सामने आया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल एकदम अलग ही अंदाज में दिखाई दिया। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वीडियो में क्या खास है।
video https://www.instagram.com/reel/DMLhrbOR3_G/?utm_source=ig_web_copy_link
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास एक बार फिर अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा औ निक जोनस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ऑस्ट्रेलिया के एक बीच पर पैशनेट किस करते नजर आए। प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट किया, जबकि निक जोनस शर्टलेस लुक में कूल लग रहे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बस देखते ही रह गए। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते दिखाई दिए।