चंडीगढ़ में नेशनल हॉकी खिलाड़ी का मर्डर: चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, तीन लड़कों ने मिलकर की वारदात
चंडीगढ़ में नेशनल हॉकी खिलाड़ी युवती की हत्या हुई है। घटना सेक्टर-38ए की है, जहां तीन आरोपी युवकों ने युवती पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान नेशनल हॉकी खिलाड़ी तानिया के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि घर की आपसी लड़ाई की वजह से युवती की हत्या हुई है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस घर वालों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
