MP: खरगोन में पुल से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 की मौत और 25 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के खरगोन में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक यात्री बस पुल से नीचे जा गिरी। बस में 50 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है और 15 की मौत हो गई। जैसे ही बस नीचे गिरी उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ये बस इंदौर की ओर जा रही थी। हादसे की खबर मिलते ही डीएम शिवराज सिंह वर्मा, खरगोन के एसपी धर्मवीर सिंह और खरगोन विधायक रवि जोशी मौके पर फौरन रवाना हो गए।
सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बस में फंसे घायलों को निकालकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। ये घटना ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम दसंगा पुल पर हई। वहीं इस बीच खरगोन में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को सीएम शिवराज ने 4 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार की की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा कम और मामूली रूप से घायलों को 25 हजार और दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी।
Madhya Pradesh | 15 people dead and 25 injured after a bus falls from a bridge in Khargone. Rescue operation underway: Dharam Veer Singh, SP Khargone pic.twitter.com/X66l8Vt7iT
— ANI (@ANI) May 9, 2023
खरगोन के डोंगरगांव में यात्री बस के अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के तुरंत बाद कलेक्टर श्री @ShivrajSinghIAS और एसपी श्री धर्मवीर सिंह की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।@JansamparkMP @comindore @CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/631Gli5x7o
— PRO JS Khargone (@PROJSKhargone) May 9, 2023