उमर अब्दुल्ला सरकार पर बढ़ा सियासी दबाव, NC के 25 नाराज विधायकों ने दिया 14 दिन का अल्टीमेटम

0

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सामने अपनी ही पार्टी के भीतर राजनीतिक चुनौती खड़ी होती नजर आ रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के करीब 25 विधायकों के नाराज होने और पार्टी नेतृत्व को 14 दिन का अल्टीमेटम देने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि नाराज विधायकों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर राजभवन जाकर सरकार से समर्थन वापस लेने की चेतावनी दी है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नाराज विधायकों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने पांच मांगें रखी हैं। विधायकों की नाराजगी की एक बड़ी वजह हाल ही में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार बताया जा रहा है। 27 अक्टूबर को उमर अब्दुल्ला ने चार विधायकों को मंत्री बनाया था। इसके बाद कुछ वरिष्ठ विधायकों के नाराज होने की खबरें सामने आईं।.

क्या हैं नाराज विधायकों की 5 मांगें?

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नाराज विधायकों ने उमर अब्दुल्ला सरकार के सामने ये पांच मांगें रखी हैं-

  • सरकार के सभी मौजूदा मंत्रियों को उनके पदों से हटाया जाए।
  • मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार को बदला जाए।
  • नए मंत्रिपरिषद का गठन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए।
  • नए मंत्रियों की नियुक्ति से पहले विधायक दल की बैठक बुलाई जाए और सभी विधायकों से सलाह ली जाए।
  • अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35A की बहाली के लिए ठोस प्रयास किए जाएं।

खबरों के मुताबिक, विधायकों ने मांगों पर फैसला लेने के लिए पार्टी नेतृत्व को 14 दिन का समय दिया है। ऐसा नहीं होने पर वे राजभवन जाकर सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का कदम उठा सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर में 27 अक्टूबर को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के चार विधायकों अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्ला, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ अहमद वानी को मंत्रिपरिषद में शामिल किया था।

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से कई वरिष्ठ विधायक नाराज हैं। इनमें छह बार के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुबारक गुल तथा अब्दुल मजीद लारमी के नाम भी सामने आए हैं। नाराज विधायकों की एक बैठक विधायक कैसर जमशेद लोन के आवास पर होने की खबर है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *