होशियारपुर में 20 से ज्यादा गायों की मौत, गौशाला की छत गिरने से हुआ हादसा

होशियारपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। हरियाणा के होशियारपुर में एक गौशाला की छत गिरने से 20 से ज़्यादा गायों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक छत गिरने से पहले गौशाला में करीब 40 गायें और बछड़े थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों और पुलिस प्रशासन ने जेसीबी की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 20 गायों की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा गायें घायल भी हुई हैं। घायल गायों का उपचार शुरू कर दिया गया है। गौशाला की गिरी हुई चादर का एक हिस्सा अभी तक नहीं उठाया जा सका है, जिसके नीचे और गायों के दबे होने की आशंका है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now