Moonbin Death: मूनबिन के निधन की खबर के बाद उनके फैंस हैरान हो रहे है।घर में मिला शव

0

Moonbin Death कोरियाई सिंगर एक्टर डांसर और मॉडल मूनबिन अब इस दुनिया में नहीं रहे। 19 अप्रैल को रात करीब 810 बजे अपने घर में मृत पाये गए थे। एक्टर की मौत की जानकारी उनके मैनेजर ने पुलिस को दी।

 Moonbin Death: साउथ कोरियाई सिंगर, एक्टर, डांसर और मॉडल मूनबिन (Moonbin Death) का 25 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक,  एस्ट्रो मेंबर मूनबिन (Moonbin Death) अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। पुलिस का मानना है कि मूनबिन ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मौत की जांच कर रही है।

मैनेजर ने पुलिस को दी जानकारी

खबरों के मुताबिक, मूनबिन 19 अप्रैल को रात करीब 8:10 बजे अपने घर में मृत पाये गए थे। उनके मैनेजर ने फौरन पुलिस को खबर की। मूनबिन के निधन की खबर के बाद उनके फैंस हैरान हो रहे है।

मूनबिन का फैन कॉन टूर हुआ कैंसिल

बता दें, मूनबिन ने सान्हा के साथ एस्ट्रो यूनिट ग्रुप के साथ अपना कमबैक किया था। इतना ही ही नहीं वह अगले महीने यानी 13 मई को एक फैन कॉन टूर को होस्ट करने वाले थे। इसके लिए उनके फैंस काफी खुश थे, लेकिन अब उनकी मौत की खबर के बाद इस टूर को कैंसिल कर दिया गया है।

आयोजकों ने अब एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है, ‘भारी मन से हम आपको कन्फर्म करना चाहते हैं कि 2023 मूनबॉन एंड सान्हा फैन कॉन टूर: जकार्ता में 13 मई को होने वाला डिफ्यूजन कैंसिल किया जाता है। लंबी चर्चा और विचार के बाद हमें इस इवेंट को हमारे कंट्रोल से बाहर की अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द करना पड़ा।

  • 2016 से जुड़े थे बॉय बैंड एस्ट्रो से

    साल 2016 में कोरियन बॉय बैंड एस्ट्रो में शामिल होने से पहले मूनबिन एक अभिनेता और मॉडल थे। यह फंटाजियो द्वारा बनाया गया यह छह सदस्यों का ग्रुप था, जिसमें मूनबिन के अलावा एमजे, जिनजिन, चा उन-ऊ, यून सान-हा और रॉकी थे। हालांकि 28 फरवरी, 2023 में रॉकी ने ग्रुप छोड़ दिया था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर