हरियाणा में तीन दिन धीमा पड़ेगा मानसून, 22 से फिर होगा एक्टिव; इन जिलों के लोग रहें सावधान

0

 हरियाणा में आने वाले तीन दिन तक मानसूनी हवाओं के थोड़ा कमजोर होने की संभावना है।

22 जुलाई से फिर से मानसून एक्टिव होगा। 19 से 21 जुलाई के बीच उत्तर हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर की तरफ के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। 11 जिलों में शुक्रवार को वर्षा हुई।

इसमें नूंह में सबसे ज्यादा 24 एमएम वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में देर शाम तक तेज वर्षा होती रही।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन में वर्षा कम हो सकती है। विज्ञानियों की मानें तो 19 जुलाई को छह जिलों में वर्षा की संभावना है तो 20 जुलाई को अंबाला, यमुनानगर और करनाल में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा अभी भी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में बनी हुई है।

परंतु बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ कम आने की संभावना से 19 से 21 जुलाई के दौरान राज्य में वर्षा की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है।

21 जुलाई रात से मानसून फिर से एक्टिव हो जाने की संभावना है जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 जुलाई से फिर से वर्षा की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *