मुंबई में बीच पुल पर फंस गई मोनो रेल, यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश जारी

0

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बीच मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है। मुंबई के भक्ती पार्क और मैसूर कॉलनी के बीच एक मोनो रेल तकनीकी वजह के चलते पुल के बीचोबीच रुक गई है। जानकारी के मुताबिक, मोनो रेल की इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद होने के कारण ये घटना हुई है। दमकल की टीम मौके पर रवाना हो गई है। आइए जानते हैं कि अधिकारियों ने इस पूरी घटना को लेकर क्या कहा है।

 

MMMOCL ने जारी किया बयान

महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने मोनो रेल में खराबी की इस घटना को लेकर बयान जारी किया है। घटना को लेकर कहा गया- “मुंबई में भक्ति पार्क और मैसूर कॉलनी के बीच एक मोनो रेल तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। बिजली आपूर्ति बंद होने से यह समस्या हुई। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है। ऑपरेशन और मेंटेनेंस टीमें समस्या को जल्द ठीक करने में जुटी हैं। वडाला और चेंबूर के बीच सेवाएं एक लाइन पर सुचारू हैं। हम यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं और असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। सामान्य सेवाएं शीघ्र बहाल होंगी।”

मुंबई में भारी बारिश के बीच मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशन के बीच पुल पर रुकी एलिवेटेड मोनो रेल में कई यात्री घंटों से फंसे हुए हैं। यात्रियों को इसमें से सुरक्षित बचाने की लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव के लिए क्रेन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। PTI के मुताबिक, यात्रियों को खिड़की के शीशे काटकर निकाला जाएगा।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *