मथुरा नाव हादसा: लुधियाना-जगरांव पहुंचे मृतकों के शव, नम आंखों से दी अंतिम विदाई; CM भगवंत मान ने परिजनों से की मुलाकात

0

मथुरा में नाव हादसे में मारे गए पांच लोगों के शव जगरांव लाए गए हैं। हादसे में जगरांव के ईशान कटारिया, कपूर काॅलोनी कच्चा मलक रोड, मधुर बहल व मां कविता रानी, गीता काॅलोनी, चरनजीत सिंह काला और उनकी पत्नी शामिल हैं। मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगरांव पहुंचकर मृतकों को नमन दिया। लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी ने भी मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

वहीं नाव हादसे में डूबने से लुधियाना की मीनू की माैत हुई थी। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दाैरान धार्मिक, सामाजिक संगठनों के लोग माैजूद रहे। सभी ने नम आंखों से मीनू को अंतिम विदाई दी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *