मथुरा हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी मैक्स गाड़ी को एक वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

महावन थाना के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 120 के समीप एक खड़ी मैक्स में पीछे से एक नयी मैक्स से टक्कर मार दी जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
शुक्रवार की रात मैक्स पिकअप फिरोजाबाद से नोएडा के लिए कांच का सामान लेकर जा रहे थे। रात लगभग डेढ़ बजे बरसात होने लगी। मैक्स में रखे कागज के कार्टून भीगने लगे। चालाक ने मैक्स को रोक लिया तिरपाल निकाल कर उसे ढकने लगे। तभी पीछे से आ रही बिना नंबर की मैक्स ने टक्कर मार दी।
अस्पताल में तोड़ दिया दम
इस हादसे में त्रिदेव ठाकुर पुत्र राजेन्द्रपाल सिंह निवासी जावई थाना नारखी फिरोजाबाद, अतुल कुमार पुत्र सुदामा लालजी निवासी जलेसर रोड बजरंग नगर फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां पहुंचते ही त्रिदेव (20) ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही महावन पुलिस मौके पर पहुंची।