मंडी भूस्खलन: पहाड़ दरकने से बंद हुआ हाईवे आखिरकार 26 घंटे बाद खुला, लोगों ने राहत की सांस ली।

0

Landslide in Mandi, मंडी-पंडोह मार्ग चार मील के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे से पहाड़ दरकने और लगातार मलबा गिरने के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 26 घंटे बाद बहाल हुआ। भूस्खलन के कारण सैकड़ों वाहन दोनों ओर फंसे रहे और लोगों को भारी असुविधा हुई। बसों व अन्य वाहनों में छोटे बच्चे भी थे, जो भूख व प्यास से परेशान हुए। दोपहर बाद गुरुद्वारा सिंह सभा के सेवादारों ने सड़क पर ही भोजन की व्यवस्था कर इन्हें बड़ी राहत दी है।

चौकी प्रभारी अनिल कटौच ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे से मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया और शाम को बहाल कर दिया गया। शनिवार को लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा, जिससे सुरक्षा कारणों से रास्ता नहीं खोला जा सका।

प्रशासन ने छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजना शुरू कर दिया, लेकिन बस, ट्रक और जीप जैसे बड़े वाहनों के लिए रास्ता बंद था, इससे सबसे ज्यादा दिक्कतें सब्जी और फल लेकर जा रहे चालकों को हुई। लोग 26 घंटे तक फंसे रहे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *