शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
जीरकपुर, 2 मई | विशाल शर्मा
बलटाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने एक बच्चे को भी जन्म दिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी सुनील कुमार से नौकरी लगवाने के बारे में बातचीत हुई और वर्ष 2017 में वह उसे बलटाना के शाम नगर स्थित अपने किराए के मकान में ले गया। सुनील ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और दोनों लंबे समय तक साथ रहे। पीड़िता ने बताया कि जब उसे पता चला कि सुनील पहले से शादीशुदा है और एक बेटी का पिता भी है तो उसने सुनील से पूछा तो उसने कहा कि वह जल्द ही अपनी पत्नी को तलाक दे देगा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने एक लड़के को जन्म दिया। मामले की जानकारी देते हुए बलटाना चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एएसआई निर्मल कौर ने गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी को लक्की ढाबा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस सच्चाई का पता लगाने के लिए सुनील और अजन्मे बच्चे का डीएनए परीक्षण करा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।