Mahashivratri 2024: इस महाशिवरात्रि भगवान शिव को इन 5 चीजों का जरूर लगाएं भोग, खुल जाएगी किस्मत

0

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस साल ये त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार महाशिवरात्रि पर शिवजी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए हर साल इस खास दिन को शिव भक्त धूमधाम से मनाते हैं। यहां आप जानेंगे महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

हलवा

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को हलवे का भोग लगाना शुभ माना जाता है। कहते हैं इस भोग से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

खीर

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को आप चावल की खीर या मखाने की खीर का भोग लगा सकते हैं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मालपुआ

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को मालपुआ का भोग लगाना अत्यंत शुभ होता है। ये भगवान शिव का प्रिय भोग माना जाता है।

लस्सी

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लस्सी का भोग भी लगा सकते हैं। इस भोग से महादेव प्रसन्न होंगे। इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसने लगेगी।

 

ठंडाई

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को ठंडाई का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। कई शिव भक्त इस भोग को पूजा में जरूर शामिल करते हैं।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *