महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट; सुरक्षा बढ़ाई

0

 महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि गुरुवार (20 फरवरी) सुबह गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों के साथ महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय स्थित कंट्रोल यूनिट में धमकी भरा फोन कॉल आया था। बम ब्लास्ट की धमकी से हड़कंप मचा हुआ है। जांच एजेंसियों को एक्टिव किया गया है। डिप्टी सीएम शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

 

पिछले महीने भी मिली थी धमकी 
मुंबई पुलिस के मुताबिक, फोन कॉल करने वाले शख्स ने डिप्टी सीएम शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जनवरी 2025 में 24 वर्षीय एक युवक ने सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी। ठाणे की श्रीनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। फरवरी में फिर उन्हें एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ान की धमकी मिली है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

 

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर