लुधियाना: बाथरूम में गिरने से AAP विधायक राजिंदर पाल कौर घायल, लहूलुहान हालत में भर्ती; माथे पर लगे 27 टांके
लुधियाना। दक्षिण लुधियाना से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना अपने ही घर के बाथरूम में गिरकर बुरी तरह घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि वह बाथरूम में फिसल कर गिरीं और उनके माथा नल से जा लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनके माथे पर 27 टांके लगे। देर रात उन्हें अस्पताल से घर शिफ्ट किया गया।
बताया जाता है कि गिरने के बाद विधायक ने शोर मचाया तो घर के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत लहूलुहान अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि 6 माह पहले भी उनका दिल्ली से लौटने के क्रम में एक्सीडेंट हो गया था और कई दिन तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ा था।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
