पंचकूला के श्री माता मनसा देवी मंदिर में LPG सिलेंडर की किल्लत, रोटी बनना बंद, सिर्फ कढ़ी-चावल बांट रहे

0

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध के कारण LPG गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। देश में कई जगहों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। कई सारे होटल और रेस्टोरेंट में खाने की चीजों को लिमिटेड कर दिया गया है, क्योंकि उन्हें कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। आपको बता दें कि सिलेंडर की यह किल्लत अब मंदिर में भी पहुंच गई है। देश में हो रही LPG सिलेंडर की कमी के क्रम में पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर में भी कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत हुई और इसके चलते लकड़ी के बॉयलर का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन चपाती बननी बंद हो गई है।

यहां से कम्युनिटी किचन भी चलाया जाता है, जो शहर के तीन अस्पतालों में खाना पहुंचते हैं। सिलेंडर ना मिल पाने की वजह से चपाती और हलवा नहीं बन पा रहा। बर्तन में घी डाला गया है, लेकिन सिलेंडर खत्म हो गया। लिहाजा हलवा तैयार नहीं हो पाया।

यहां पर हर रोज करीब 1000 से 1500 लोगों का खाना तैयार होता है। इनके सामने सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि 19 तारीख से नवरात्र शुरू होने वाले हैं। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ काफी ज्यादा हो जाती है। अगर एलपीजी सिंलेंडर की कमी बनी रही तो नवरात्र की रौनक फीकी पड़ सकती है।

मंदिर में भंडारा बंद होने के बाद श्री माता मनसा देवी भंडारा कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजर संजय ने बताया कि गैस उपलब्ध न होने की स्थिति में फिलहाल लकड़ी और कोयला से जलने वाली भट्टी का सहारा लिया जाएगा। इस भट्टी पर सीमित मात्रा में कढ़ी चावल तैयार कर भक्तों को परोसा जाएगा, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम प्रसाद और भोजन मिल सके।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *