चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में दिखा तेंदुआ, दरगाह परिसर में CCTV में कैद हुआ मूवमेंट

0

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 इलाके में बुधवार रात तेंदुए के देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सेक्टर-29 स्थित एक दरगाह परिसर में सर्च अभियान चलाया।

बताया जा रहा है कि दरगाह में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक जंगली जानवर परिसर में घूमता दिखाई दिया, जिसे तेंदुआ होने की आशंका जताई जा रही है। फुटेज सामने आने के बाद वन विभाग और पुलिस विभाग सक्रिय हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) टीम ने आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दें। वन विभाग की टीम इलाके में निगरानी बनाए हुए है और तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *