नगर निगम के अधिकारियों की छुट्टियां हुई रद्द, जारी हुए आदेश

0

नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नगर निगम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर निगम लुधियाना (Ludhiana) ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसे लेकर नगर निगम ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

जारी नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि15 जून 2025 से 30 सितंबर 2025 तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बरसात के मौसम में शहर में जलभराव, सफाई और आपातकालीन सेवाओं को संभालने के लिए सभी कर्मचारियों की मौजूदगी जरूरी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर