पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम नमन, निगम बोध घाट ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर

पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया। यहां पर पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब डॉक्टर मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए रवाना हो गई है। इसके बाद 11:45 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now