हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला की आखिरी विदाई, अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही पहुंच रहे लोग

0

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का आज दोपहर अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं उनके पार्थिव शरीर को आठ बजे से अंतिम दर्शन के लिए रख दिया गया है। जिसके चलते सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए हैं। इसके बाद दोपहर तीन बजे के करीब उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

दरअसल, ओम प्रकाश चौटालाओम प्रकाश चौटाला को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से हरियाणा की राजनीति को बड़ी क्षति हुई है और पीएम मोदी, सीएम नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया है।

ओम प्रकाश चौटाला के निधन के बाद हरियाणा सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं आज यानी शनिवार के लिए राज्य में छुट्टी घोषित की है। इसके लिए शुक्रवार की शाम सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिए गए है। इसके चलते तभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

 

बता दें कि ओम प्रकाश चौटाला के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इसके बाद दोपहर तीन बजे के करीब उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार होगा। अंतिम यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सीएम नायब सिंह सैनी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *