Jharkhand: BJP में शामिल होंगे चंपई सोरेन, भाजपा के केंद्रीय नेताओं से हुई बातचीत
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की भाजपा में शामिल होने की जारी सियासी अटकलों पर मंगलवार को रोक लग गई।
चंपई सोरेन ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ बातचीत की है और वे अगले दस दिनों में भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उनके भाजपा में शामिल होने के लिए रांची में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) रांची में कार्यक्रम आयोजित कर चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल कराएंगे। चंपई सोरेन दिल्ली में हैं और आज वे झारखंड के लिए वापस निकलेंगे।
रविवार को चंपई सोरेन ने झामुमो से नाराजगी को लेकर एक्स पर पोस्ट कर वजह बताई थीं। इसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी तेज हो गई थी।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
