जालंधर न्यूज़: आढ़ती महेश मखीजा की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा, विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ने की आशंका।

जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) की गिरफ्तारी के बाद जालंधर नगर निगम, तहसील और पुलिस थानों में हड़कंप मचा हुआ है। विजीलैंस कस्टडी में रमन अरोड़ा के बयानों पर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, रमन अरोड़ा के खास राजदार महेश मखीजा की गिरफ्तारी से अब कई बड़े खुलासे हो रहे हैं।
महेश मखीजा के घर से विजीलैंस को 29 लाख रुपए कैश मिले हैं। यह रकम एक बैग में छत पर मिली है। इसे लेकर विजालैंस ने जांच शुरू की है। उधर, विजीलैंस को पता चला है कि कुछ प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ उसके साथियों के घर थे। उधऱ, विजीलैंस लुधियाना रेंज के एस.एस.पी जगतप्रीत सिंह द्वारा आज विधायक रमन अरोड़ा की मोहाली के साथ सटे न्यू चंडीगढ़ इलाके में खरीदी गई कुछ संपत्तियों के बारे जांच की गई।