Jalandhar News : ATP पूजा मान का बड़ा एक्शन,प्लाजा होटल की अवैध मार्केट सील

0

नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने प्लाजा होटल को तोड़ कर बनाई गई मार्केट और दुकानों को निगम की टीम ने अभी-अभी सील कर दिया है। अवैध बने इस मार्कीट का डेली संवाद ने पर्दाफाश किया था। इसके बाद नगर निगम ने नोटिस भेजा और इसे आज सील कर दिया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

जानकारी के मुताबिक नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर एटीपी पूजा मान और उनकी टीम ने प्लाजा होटल की अवैध मार्कीट सील कर दिया। अवैध रूप से बनाई गई इस मार्कीट को लेकर डेली संवाद ने कई बार खबरें प्रकाशित की थी। इसके बाद निगम कमिश्नर मार्कीट को सील करने का आदेश दिया था। आदेश के करीब तीन महीने बाद प्लाज होटल की मार्केट सील कर दी गई है।

 

एटीपी पूजा मान ने बताया कि कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर कार्ऱवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कई और इमारतों को जल्द सील किया जाएगा। कमिश्नर ने इसके लिए आदेश दे दिया है। पूजा मान के मुताबिक अवैध रूप से बनी इमारतों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रगति होटल कब होगा सील

नगर निगम के कमिश्नर ने प्रगति होटल को सील करने का भी आदेश जारी कर रखा है। अगला नंबर प्रगति होटल का है। डेली संवाद ने अवैध बने प्रगति होटल की खबरें लगातार चलाई थी, इसके बाद कमिश्नर प्रगति होटल को सील करने का आदेश जारी कर रखा है। एटीपी पूजा मान ने कहा है कि जल्द ही इस होटल को भी सील किया जाएगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *