ISRAEL-IRAN की जंग का बड़ा दिन, Middle East में चल रहे तनाव के बीच Donald Trump ने किया बड़ा दावा
अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध का आज 31वां दिन है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तेल और खर्ग द्वीप पर कब्जा करने की नजर है। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं ईरान के कुवैत में किए गए हमले में एक भारतीय की मौत हो गई। वहीं अटैक मे बिल्डिंग भी खराब हो गई है। कुवैत के बिजली, जल और ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है।
ट्रंप ने ईरान के तेल और खर्ग द्वीप पर कब्जा करने की नजर है। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं ईऱान के कुवैत में किए गए हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं अटैक में बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हुई है। कुवैत के बिजली, जल औऱ ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है।
ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि ईरान के साथ समझौता जल्द होगा। वहीं पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में युद्ध को खत्म करवाने के लिए शांति को लेकर सऊदी अरब, मिस्न, तुर्किए और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने बैठक की इसमें विदेश मंत्रियों ने सबके साथ बैठक की।
1 अप्रैल से हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन Aviation Turbine Fuel यानी ATF के नए दाम लागू होंगे। इस बार संकेत अच्छे नहीं दिख रहे हैं। कच्चे तेल के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दामों ने पहले ही संकेत दे दिए हैं। दबाव बढ़ने वाला है। हर महीने एक तारीख को ही इसके दाम अपडेट होते हैं तो पिछले महीने जंग की शुरुआत में 1 मार्च में जंग का असर नहीं दिखा था। अब स्थिति अलग हो गई है।
आज भी पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम पहले से ऊपर हैं। रुपया भी कमजोर हैं दोनों मिलकर एटीएफ महंगा करने का पूरा माहौल बना रहे हैं। यदि ATF महंगा होता है तो इसका सीधा असर आपके टिकट पर दिखेगा। एयरलाइंस की लागत बढ़ेगी और उसका बोझ आखिरकार आम यात्री को उठाना पड़ेगा।
