IND vs PAK: एशिया कप के लिए भारत आएगी पाकिस्तानी टीम, सरकार से मिली हरी झंडी

हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में होना है। इसमें 8 टीमों को हिस्सा लेना है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से पाकिस्तानी हॉकी टीम के इसमें भाग लेने को लेकर पेंच फंसा हुआ था। अब भारतीय खेल मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तानी हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में भाग लेने से नहीं रोका जाएगा। इससे पाकिस्तानी टीम के हॉकी एशिया कप में खेलने और भारत आने का रास्ता साफ हो गया है।
खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि भारत कई देशों की भागीदारी वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलेगा। सूत्र की तरफ से बताया गया है कि हम किसी भी टीम के भारत में मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन बाइलेटरल टूर्नामेंट अलग होता है। इंटरनेशनल खेलों की मांग है कि हम हम प्रतिस्पर्धा करने से पीछे नहीं हट सकते। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है, लेकिन वे मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भाग लेते हैं।