पंचकूला के पिंजौर में चोरों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाए गहने और नकदी, CCTV की DVR भी नहीं छोड़ी

0

 पंचकूला। चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चुरा लिए। इतना ही नहीं चोर घर मे लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। घटना पिंजौर थाने के अंतर्गत आने वाले खेडावाली लेही गांव की है। मकान मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में खेडावाली लेही गांव निवासी रोहित ने बताया कि वह 22 नवंबर को सुबह 9 बजे अपने बेटे के साथ पंचकूला सेक्टर-2 स्थित सतलुज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद अपने बच्चों के साथ अपनी ससुराल अंबाला चला गया। 23 नवंबर को जब वापस अपने घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

चेक करने पर पता चला कि चोर अलमारी से सोने की एक चेन, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, एक सिक्का और करीब 55 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोर घर पर लगे सीसीटीवी व डीवीआर भी साथ ले गए।

पिंजौर थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कमलजीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर