पंजाब में गणतंत्र दिवस समारोह का कार्यक्रम जारी, पटियाला में होगा राज्य स्तरीय आयोजन
चंडीगढ़ :
पंजाब सरकार ने वर्ष 2026 के गणतंत्र दिवस समारोहों का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन पटियाला में किया जाएगा, जहां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
राज्य सरकार द्वारा जारी विवरण के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 26 जनवरी 2026 को होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां संगरूर में और विधानसभा के उपाध्यक्ष जय किशन रोड़ी बरनाला में ध्वजारोहण करेंगे।
जिलों में मुख्य अतिथियों की तैनाती
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोहों में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार—
-
वित्त, योजना, कराधान एवं उत्पाद शुल्क मंत्री हरपाल सिंह चीमा — बठिंडा
-
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा — पठानकोट
-
सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर — फिरोजपुर
-
उद्योग, वाणिज्य एवं ऊर्जा मंत्री संजिव अरोड़ा — फरीदकोट
-
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. बलबीर सिंह — शहीद भगत सिंह नगर
-
राजस्व, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन — अमृतसर
-
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक — मलेरकोटला
-
परिवहन एवं कारागार मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर — श्री मुक्तसर साहिब
-
स्कूल शिक्षा एवं सूचना मंत्री हरजोत सिंह बैंस — फाजिल्का
-
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह (ईटीओ) — लुधियाना
-
जल संसाधन एवं खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल — जालंधर
-
पर्यटन एवं ग्रामीण विकास मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद — रूपनगर
-
स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. रवजोत सिंह — मानसा
-
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां — तरनतारन
-
रक्षा सेवा कल्याण एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत — एस.ए.एस. नगर
सरकार के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के साथ आयोजित किए जाएंगे।
