लोकसभा में PM मोदी का बड़ा बयान: भारत के पास कितना तेल-गैस, किन देशों से हो रहा आयात—जानिए 10 अहम बातें

0

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है और इस दौरान लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का मुद्दा गूंजा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि इस संघर्ष का असर दुनिया भर के देशों पर पड़ रहा है, लेकिन भारत भी उन देशों में शामिल है जो इससे काफी प्रभावित हैं. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि मौजूदा हालात में यह बेहद जरूरी है कि भारत की संसद से शांति और समाधान का स्पष्ट संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचे. उन्होंने संकेत दिया कि वैश्विक संकट के समय भारत की भूमिका जिम्मेदार और संतुलित होनी चाहिए. आइए हम आपको बताते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें.

  1. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस युद्ध ने भारत के सामने भी कई अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. ऐसे समय में भारत की संसद से यह स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि सभी पक्ष जल्द से जल्द तनाव खत्म करें और समाधान की दिशा में आगे बढ़ें.
  2. पीएम मोदी ने सदन को यह भी बताया कि संघर्ष के बीच कई भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया है. सरकार की प्राथमिकता हर हाल में अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
  3. सदन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस बात का भरोसा दिलाया कि प्रभावित देशों में भारतीय मिशन लगातार सक्रिय हैं और वहां फंसे लोगों की हर संभव मदद की जा रही है.
  4. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने बीते 11 वर्षों से अपनी क्रूड ऑयल इम्पोर्ट का डाइवर्सिफिकेशन किया है. पहले 27 देशों से एनर्जी इम्पोर्ट होता था, आज 41 देशों से इम्पोर्ट हो रहा है.
  5. पीएम मोदी ने बताया कि हमारी रिफाइनिंग कैपेसिटी में भी वृद्धि हुई है. हमारे पास 53 लाख मीट्रिक टन क्रूड ऑयल का रिजर्व है. हमारा लक्ष्य 65 लाख मीट्रिक टन का है. हमारा प्रयास है कि हर जरूरी सामान से जुड़े जहाज सुरक्षित भारत पहुंचें.
  6. पीएम मोदी ने कहा कि हम इसके लिए हर पक्ष से संवाद कर रहे हैं. ऐसे प्रयासों के कारण होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हमारे कई जहाज भारत आए भी हैं. पिछले 10-11 साल में इथेनॉल के उत्पादन और उसकी ब्लेंडिंग पर बहुत काम हुआ है.
  7. पीएम मोदी ने बताया कि पेट्रोल में 20 परसेंट इथेनॉल ब्लेंडिंग हो रही है. इससे भी बचत हो रही है. हमने मेट्रो का नेटवर्क बढ़ाया है. हमने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर बहुत अधिक बल दिया. आज वैकल्पिक ईंधन पर जिस कदर काम हो रहा है, भारत का भविष्य और सुरक्षित होगा.
  8. पीएम मोदी ने बताया कि एनर्जी वर्तमान  इकोनॉमी की रीढ़ है. ग्लोबल एनर्जी जरूरतों को पूरा करने वाला वेस्ट एशिया है. दुनियाभर की अर्थव्यवस्था वर्तमान संकट से प्रभावित हो रही है. सरकार इसके शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म असर के लिए भी रणनीति के साथ काम कर रही है.
  9. पीएम मोदी ने आगे बताया कि हम हर स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा कर रहे हैं. जहां भी जरूरत है, सपोर्ट दिया जा रहा है. इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप बनाया है, जो हर रोज मिलता है. साझा प्रयासों से हम परिस्थितियों का बेहतर सामना कर पाएंगे.
  10. पीएम मोदी ने बताया कि भारत के पास पर्याप्त खाद्यान्न है. खरीफ सीजन की ठीक से बुवाई हो सके. सरकार ने खाद्य की पर्याप्त व्यवस्था की है. हमने पहले भी किसानों पर संकटों का बोझ नहीं पड़ने दिया था. दुनिया के बाजार में यूरिया की एक बोरी तीन हजार रुपये तक पहुंच गई थी, लेकिन भारत के किसानों को वही बोरी तीन सौ रुपये से भी कम कीमत पर दी गई थी.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर