न्यू चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़े क्रेन से टकराया ब्रेड सप्लाई ट्रक, चालक की मौके पर मौत; साथी गंभीर घायल

0

न्यू चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़े क्रेन से टकराया ब्रेड सप्लाई ट्रक, चालक की मौके पर मौत; साथी गंभीर घायल

न्यू चंडीगढ़ के बूथगढ़-तोगा रोड पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह-सुबह ब्रेड सप्लाई करने जा रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े क्रेन से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसएस फोर्स और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक की खिड़कियां तोड़कर चालक और उसके साथी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *