झारखंड के देवघर में भीषण हादसा, कांवड़ियों की बस और ट्रक में भिड़ंत से 5 की मौत और कई घायल

झारखंड के देवघर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कई कांवड़िये चपेट में आ गए। सड़क हादसे में कम से कम 5 कांवड़ियों की मौत हो गई। इसमें 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन के बीच टक्कर के बाद हुई।
जानकारी के मुताबिक, यह संख्या और बढ़ सकती है। नाम की पुष्टि नहीं हुई है। एम्स ले जाते समय मौत की सूचना मिली। मृतक का अंतिम और संशोधित नाम एक घंटे में बता दिया जाएगा। जिसे अंतिम रूप से सदर अस्पताल में दर्ज किया जाएगा।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now