हिमाचल: CBSE स्कूलों में फीस कम करने की तैयारी, CM सुक्खू के विभाग को निर्देश

0

 हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में फीस का प्रारूप नए सिरे से तय होगा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में इस पर चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि फीस कम से कम तय की जाए, ताकि अभिभावकों पर इसका असर न पड़े।

विभाग ने अभी एससी, एसटी व अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 1500 और सामान्य वर्ग के लिए 1800 रुपये वार्षिक फीस तय की है। विभाग ने तर्क दिया था कि निजी स्कूलों के फीस ढांचे के मुकाबले यह बेहद कम है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार का मकसद विद्यार्थियों को गुणात्मक व बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाना है। हालांकि विभाग ने तर्क दिया है कि इस साल के लिए फीस तय हो चुकी है। इसमें यदि कोई बदलाव करना है तो अगले सत्र से ही किया जाना उचित रहेगा, क्योंकि छात्र दाखिला ले भी चुके हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *