उधम सिंह शहीदी दिवस की छुट्टी के कारण चंडीगढ़ जलापूर्ति प्रोजेक्ट मामले की सुनवाई टली, नई तारीख कल की जाएगी घोषित।

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में 24×7 जलापूर्ति परियोजना मामले में आज यानी गुरुवार के दिन विजिलेंस, नगर निगम एक्सईएन और चीफ इंजीनियर की पंजाब मानवाधिकार आयोग में पेशी होनी थी। चूंकी आज शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस को लेकर पंजाब और हरियाणा में छुट्टी है ता यह पेशी नहीं हो पाई। मानव अधिकार आयोग की छुट्टी है। इसको लेकर मानवाधिकार आयोग की तरफ से कल नई तारीख जारी की जाएगी। आयोग ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर और यूटी विजिलेंस विभाग को नोटिस जारी किया थाा जिसमें 31 जुलाई तक जवाब मांगा गया था। इसके साथ नगर निगम के एक्सईएन को भी 31 जुलाई को आयोग के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया।
आधे दस्तावेज भेजे गए
24×7 जलापूर्ति परियोजना की जांच के लिए विजिलेंस को केंद्र सरकार द्वारा कहा गया है, जिसके चलते विजिलेंस ने भी बिना समय गवाए जांच तेजी से शुरू कर दी है। उसी के चलते विजिलेंस ने नगर निगम से 24×7 जलापूर्ति परियोजना से जुड़े सभी दस्तावेज लेने के लिए लिखा था, मगर अभी तक नगर निगम की ओर से आधे दस्तावेज ही भेजे गए हैं। जिसके बाद फिर से विजिलेंस ने नगर निगम को लिखकर भेजा है कि जल्द 24×7 जलापूर्ति परियोजना से जुड़े सभी दस्तावेज भेजे जाएं, ताकि वह अपनी जांच पूरी कर सके। इस पूरे केस में क्या हो रहा है, उसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भी भेजी जा रही है।
पूर्व कमिश्नर से भी हो सकती है पूछताछ
विजिलेंस टीम यह पता लगा रही है कि इस प्रोजेक्ट को नगर निगम का कौन अधिकारी देख रहा था और 75 करोड़ की लागत किन-किन चीजों पर खर्च की गई, साथ ही वह सामान कहां से खरीदा गया। उद्घाटन के समय चंडीगढ़ नगर निगम की कमिश्नर आनंदिता मित्रा थीं और वर्तमान में अमित कुमार निगम कमिश्नर हैं।