Haryana Weather Update: हरियाणा में तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

0

हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके कारण कई अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया, जो फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 26 फरवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदल सकता है।

 

 

26 और 27 फरवरी को बारिश के आसार

जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को यमुनानगर, अंबाला व पंचकुला में गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। वहीं 27 फरवरी को अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, यमुनानगर और इनके आसपास के इलाकों में भी गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में तापमान सही रहा। इस दौरान तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया और फिर तेजी से तापमान बढ़ने लगा। हालांकि 10 दिन बाद एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

 

 

कितना रहेगा आज का पारा

अगर आज के तापमान की बात करें, तो सुबह 9 बजे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। वहीं दोपहर 12 बजे तापमान बढ़कर न्यूनतम 16 डिग्री पहुंच सकता है। वहीं आज रात नौ बजे तापमान न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर