Haryana Weather Update: हरियाणा में तीन दिनों तक झमाझम बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

0

 होली से पहले ही मौसम ने रंग बदल दिया है। हरियमा के कई इलाकों में अभी से चिलचिलाती धूप के कारण गर्मी हो गई है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस सप्ताह के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही हरियाणा में तीन दिन लगातार बारिश हो सकती है।

हरियाणा में सोमवार रात से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। आज हरियाणा में धूप के साथ बादल भी छाए रह सकते हैं। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हरियाणा में आज का न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 34 रहेगा। वहीं मौसम विभाग की तरफ से कल से तीन दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD की तरफ से जानकारी दी गई है कि 12, 13 और 14 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग ने 12 तारीख के बारे में ये बताया है कि बारिश होगी लेकिन बारिश कहां होगी, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। वहीं 13 मार्च को  चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत,  रोहतक, पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, झज्जर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंबाला, चंडीगढ़ और पंचकूला में बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च को हरियाणा के चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़ अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में आंधी आ सकती है और बिजली भी गिर सकती है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *